देवी के प्रसिद्ध और पावन मंदिरों में 52 शक्तिपीठ शामिल हैं। देवी भागवत पुराण में 108, कालिकापुराण में छब्बीस, शिवचरित्र में इक्यावन, दुर्गा शप्तसती और तंत्रचूड़ामणि में शक्ति पीठों की संख्या 52 बताई गई है।

इन शक्तिपीठ के अस्तित्व में आने के पीछे एक खास वजह है। पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान शिव की पहली पत्नी सती ने अपने पिता राजा दक्ष की मर्जी के बिना भोलेनाथ से विवाह किया था।

इस पर एक बार राजा दक्ष में एक विराट यज्ञ का आयोजन किया लेकिन अपनी बेटी और दामाद को यज्ञ में आमंत्रित नहीं किया। माता सती बिना पिता के निमंत्रण के यज्ञ में पहुंच गईं, जबकि भोलेनाथ ने उन्हें वहां जाने से मना किया था।

राजा दक्ष ने माता सती के सामने उनके पति भगवान शिव को अपशब्द कहे और उनका अपमान किया। पिता के मुंह से पति के अपमान माता सती से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने यज्ञ की पवित्र अग्नि कुंड में कूदकर प्राण त्याग दिए।

भोलेनाथ पत्नी के वियोग को सह न सके। वह माता सती का शव लेकर शिव तांडव करने लगे। ब्रह्मांड पर प्रलय आने लगी, जिस पर विष्णु भगवान ने इसे रोकने के लिए सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े कर दिए। माता के शरीर के अंग और आभूषण 52 टुकड़ों में धरती पर अलग अलग जगहों पर गिरे, जो शक्तिपीठ बन गए।

4 आदि शक्तिपीठ

1. विमला शक्तिपीठ – पुरी जगन्नाथ मंदिर परिसर ओडिशा के अंदर
2. तारा तारिणी मंदिर, बेरहामपुर, ओडिशा
3. कामाख्या शक्तपीठ, गुवाहाटी
4. कलिका देवी शक्तिपीठ, कोलकाता

18 महा शक्तिपीठ

1. श्री कांची कामाक्षी अम्मन मंदिर, कांचीपुरम, तमिलनाडु
2. श्रींखला शक्तिपीठ, पांडुआ, पश्चिम बंगाल
3. देवी चामुंडेश्वरी, मैसूर, कर्नाटक
4. जगुलम्बा देवी, आलमपुर, आंध्र प्रदेश
5. भ्रामराम्बा देवी, श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश
6. अंबाबाई, कोल्हापुर, महाराष्ट्र
7. रेणुका देवी, नांदेड़ माहुर, महाराष्ट्र
8. गढ़कालिका (अवंती), उज्जैन, मध्य प्रदेश
9. पुरुहुतिका देवी, पीठापुरम, आंध्र प्रदेश
10. बिरजा /गिरिजा देवी , जाजपुर, उड़ीसा
11. मणिकाम्बा देवी , द्राक्षरमन, आंध्र प्रदेश
12. कामाख्यादेवी, गौहाटी, असम
13. माधवेश्वरीदेवी, प्रयाग, उत्तर प्रदेश
14. ज्वालामुखी देवी, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
15. मङ्गलागौरी, गया, बिहार
16. विशालाक्षी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
17. शारदा देवी, शारदा पीठ, कश्मीर, भारत
18. शंकरीदेवी, त्रिंकोमाली, श्रीलंका

51 शक्तिपीठ

1. मणिकर्णी, गंगा तट पर मणिकर्णिका घाट, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
2. माता ललिता देवी शक्तिपीठ, प्रयाग, त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
3. रामगिरि, चित्रकूट, झाँसी, मानिकपुर, उत्तर प्रदेश
4. श्री कात्यायनी शक्तिपीठ (उमा शक्तिपीठ), वृंदावन, उत्तर प्रदेश
5. देवी पाटन मन्दिर, तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर-प्रदेश
6. मंगल चंडिका, हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ, उज्जैन, मध्य प्रदेश
7. शोणदेव नर्मता शक्तिपीठ, अमरकंटक, मध्य प्रदेश
8. नैना देवी मंदिर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश
9. ज्वाला जी शक्तिपीठ, ज्वालामुखी, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
10. त्रिपुरमालिनी माता शक्तिपीठ, जालंधर (देवी तालाब), पंजाब
11. महामाया शक्तिपीठ, अमरनाथ के पहलगांव, कश्मीर
12. माता सावित्री का शक्तिपीठ, कुरुक्षेत्र, हरियाणा
13. मां भद्रकाली देवीकूप मंदिर, कुरुक्षेत्र,हरियाणा
14. मणिबंध शक्तिपीठ, पुष्कर, गायत्री हिल्स पर, अजमेर, राजस्थान
15. मां अंबिका शक्तिपीठ, बिराट, भरतपुर, राजस्थान
16. अंबाजी मंदिर बनासकांठा, शक्तिपीठ जिला, गुजरात
17. मां चंद्रभागा शक्तिपीठ, वीरावल स्टेशन, सोमनाध मंदिर में, जूनागढ़, गुजरात
18. भ्रामरी शक्ति पीठ (जनस्थान शक्तिपीठ), नासिक, महाराष्ट्र
19. त्रिपुरा सुंदरी मंदिर शक्तिपीठ, राधाकिशोरपुर गांव, माताबाढ़ी पर्वत शिखर, उदरपुर, त्रिपुरा
20. देवी कपालिनी का मंदिर, तमलुक, पूर्वी मेदिनीपुर जिला, पश्चिम बंगाल
21. माता देवी कुमारी शक्तिपीठ, रत्नावली, खानाकुल-कृष्णानगर, हुगली जिला, पश्चिम बंगाल
22. किरीट शक्तिपीठ (श्री किरीटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर), किरीट कोंडा गांव, लाल बाग कोर्ट स्टेशन, मुशीराबाद जिला, पश्चिम बंगाल
23. भ्रामरी देवी शक्तिपीठ, जलपाइगुड़ी, सालबाढ़ी ग्राम, पश्चिम बंगाल
24. बहुला देवी शक्तिपीठ, अजया नदी के तट पर, केतुग्राम, कटुआ के पास, बर्दवान (वर्धमान), पश्चिम बंगाल
25. मंगल चंडिका शक्तिपीठ, वर्धमान, पश्चिम बंगाल
26. मां महिषमर्दिनी का शक्तिपीठ, वक्रेश्वर, पश्चिम बंगाल
27. नलहाटी शक्तिपीठ, कोडापैना, बीरभम जिला, पश्चिम बंगाल
28. फुल्लारा देवी शक्तिपीठ, अट्टहास, लाभपुर, बीर भाम जिला, पश्चिम बंगाल
29. नंदीपुर शक्तिपीठ, सेंटिया रेलवे स्टेशन, नंदीपुर, बीर भाम जिला, पश्चिम बंगाल (एक बरगद के पेड़ के नीचे)
30. युगाधा शक्तिपीठ, क्षीरग्राम, वर्धमान, पश्चिम बंगाल
31. कलिका देवी शक्तिपीठ, कालीपीठ, कालीघाट, कोलकाता
32. कांची देवगर्भ शक्तिपीठ, कोपई नदी पर, बोलपुर स्टेशन, बीरबम, पश्चिम बंगाल
33. शुचि शक्तिपीठ, शुचि तीर्थम शिव मंदिर, कन्याकुमारी, तमिलनाडु
34. भद्रकाली शक्तिपीठ,भद्रकाली मंदिर और कुमारी मंदिर, तमिलनाडु
35. विमला देवी शक्तिपीठ, उत्कल, उड़ीसा
36. र्वशैल रामहेंद्री शक्तिपीठ, आंध्र प्रदेश
37. श्रीपर्वत/श्रीसुंदरी शक्ति पीठ, श्री पर्वत, लद्दाख – (जिसे श्रीशैलम शक्तिपीठ, कुर्नूर, आंध्र प्रदेश भी कहा जाता है)
38. कर्नाट शक्तिपीठ, कर्नाटक
39. कामाख्या शक्तपीठ, कामागिरि, गुवाहाटी, असम
40. मिथिला शक्तिपीठ, जनकपुर, भारत-नेपाल सीमा पर
41. चट्टल भवानी शक्तिपीठ, चोट्टोग्राम, चंद्रनाथ पहाड़ियों की चोटी पर, सीताकुंड स्टेशन, चटगांव जिला, बांग्लादेश
42. सुनंदा, सुगंधा, शिकारपुर, बारिसल से 20 किमी, बांग्लादेश
43. जयंती शक्तिपीठ, कालाजोर बोर भोग, खासी गांव, सिलहट जिला, बांग्लादेश
44. श्रीशैल महालक्ष्मी, जैनपुर, सिलनेट, बांग्लादेश
45. यशोरेश्वरी माता शक्तिपीठ, यशोर, खुलना, बांग्लादेश
46. इन्द्राक्षी शक्तिपीठ, श्रीलंका (त्रिंकोमाली में एक स्पष्टीकरण है कि हिंद महासागर के तट पर स्थित यह मंदिर खंडहर हो चुका है और केवल एक स्तंभ बचा है)
47. महासिरा, गुजेश्वरी (गुहेश्वरी) मंदिर, पशुतिनाधा मंदिर में, नेपाल
48. आद्या शक्तिपीठ, गंडकी चंडी, मुक्तिनाधा मंदिर, गंडकी नदी के तट पर, पोखरा, नेपाल
49. दंतकाली शक्तिपीठ, बिजयापुर गांव. नेपाल
50. मनसा शक्तिपीठ,तिब्बत
51. हिंगुला शक्तिपीठ-पाकिस्तान